फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दूध के रुपये मांगने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। ग्राम पिपरा निवासी जशोदा देवी ने टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह गांव के ही छत्रपाल के घर दूध के रुपये मांगने गई थी। रुपये देने से मना करते हुए छत्रपाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बेल्ट और चप्पलों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान उसके कान की झुमकी और गले का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। वह जान बचाकर घर की ओर भागी। बाद में खोजबीन करने पर दोनों आभूषण नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें