फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 70 वर्षीय ममता ने किया कांवड़ियों के साथ कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। सावन सोमवार के अवसर पर प्राचीन तीर्थ स्थल ओरछा धाम से जल लेकर ग्राम रेव के लिए कांवड़ियों की टोली रवाना हुई। पंकज सेन के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। यात्रा में 70 वर्षीय ममता सेन की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आस्था और उत्साह ने अन्य श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया। कांवरियों की टोली में देवसेना, ऋषि सेन, अंकुश सेन, बॉबी, विवेक और धर्मेंद्र सेन सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। ओरछ से कांवड़िये झांसी, बड़ागांव, परीक्षा और चिरगांव होते हुए मोंठ पहुंचे। कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कांवड़ियों ने ग्राम रेव पहुंचकर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शंकर भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें