फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर महिला समेत युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत युवक की लाश मिली। दोनों की ट्रेन से ही गिरकर मौत की आशंका है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया। दोनाें की ही शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। जो पूरी तरह क्षत-विक्षत था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि ट्रेन से गिरकर मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।
इधर, सिंगलपुरा रेलवे लाइन के पास भी सुबह युवक का शव मिला। मृतक युवक सफेद चेक की शर्ट व मटमेले रंग की पैंट पहने था। ट्रेन से गिरने के कारण शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों ही शवों की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें