फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... ननद पर युवक बना रहा दबाव: बात न मानने पर मिल रही धमकी, युवक की 11 जून की करतूत को याद कर लड़की भयभीत

Fri, 16 Jun 2023 10:19 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

हिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र एसपी को दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग ननद को गांव का ही एक युवक परेशान करता है और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाब बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म परिवर्तन कर नाबालिग पर शादी करने का दबाब बनाने व किसी और से शादी करने पर उसे शादी के दौरान ही गोली मारने का एक महिला ने एक युवक पर व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गुरुवार को थाना पाली अंतर्गत एक गांव निवासी एक परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र एसपी को दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग ननद को गांव का ही एक युवक परेशान करता है और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाब बना रहा है। आरोपी युवक कई बार उसकी ननद से छेड़छाड़ कर चुका है। छह माह पूर्व आरोपी ने उसकी ननद का अपहरण कर लिया। थाने पर शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता उसकी ननद को थाना पाली पुत्र के पास छोड़ गए थे और कार्रवाई न करने का दबाब बनाया था।

बीते 11 जून की शाम को वह अपनी ननद के साथ बाजार सामान लेने गई थी। बीच बाजार में आरोपी ने ननद से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी युवक के माता-पिता ने आकर ननद को धर्म परिवर्तन करके पुत्र से शादी करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी युवक ने ननद को धमकी दी कि धर्म परिवर्तन करके उससे शादी नहीं की तो जिससे भी उसकी शादी होगी उसे शादी के दौरान ही गोली मार देने और ननद का अपहरण कर जबरन शादी कर लेने की बात कही। पत्र में महिला ने गांव के ही दो युवकों पर ननद का अपहरण कराने का षड्यंत्र रचने की बात कही। साथ ही आरोपी उसके परिवार को फोन पर लगातार ननद का धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दे रहे हैं। पत्र में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने थाना पाली पुलिस पर भी आरोप लगाए है। उसने बताया कि जब वह लोग शिकायत करने के लिए थाना गए तो यहां पुलिस ने ननद से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज है। महिला ने प्रार्थना पत्र में जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। -अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें