फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह निकलने वालों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्फ्यू में बेवजह निकलने वालों का होगा कोरोना टेस्ट
विज्ञापन

झांसी। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद सरकार की ओर से सुबह सात से शाम सात बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। लेकिन, साप्ताहिक और रात्रिकालीन कर्फ्यूू की व्यवस्था लागू है। कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलना लोगों को भारी पड़ सकता है। ऐसे लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी और तीन दिन के लिए उन्हें पुलिस लाइन में क्वारंटीन भी किया जाएगा। पुलिस इसकी रणनीति तैयार करने में जुटी है।
कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन ये महामारी अब भी हमारे इर्द-गिर्द मौजूद है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात्रिकालीन और साप्ताहिक कर्फ्यू की व्यवस्था लागू है। बावजूद, कर्फ्यू के दरम्यान भी महानगर के कई इलाकों में खासी चहल-पहल देखने को मिलती है। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। तमाम लोग बगैर किसी कारण के घर से बाहर घूमते नजर आते हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाने जा रही है। पुलिस चेकिंग के दौरान सड़क पर पकड़ने वाले लापरवाहों की कोरोना जांच कराई जाएगी और उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस लाइन में क्वारंटीन भी किया जाएगा। एसएसपी शिवहरि मीणा ने लोगों की से अपील की है कि वे कर्फ्यू के दरम्यान बेवजह घरों से बाहर न निकलें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस उक्त रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया पैदल मार्च
झांसी। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने महानगर के कई इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंपों की चेकिंग भी की गई। कोविड - 19 के नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि, इससे पूर्व एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे सीधे संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें