फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में वैक्सीन खत्म, केंद्रों से बिना टीका लगवाए लौटे एक हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीसरी लहर से पहले अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की बात कही जा रही है मगर शनिवार को झांसी में कोविड वैक्सीन ही खत्म हो गई। ऐसे में एक हजार लोग बिना टीका लगवाए ही अपने घरों को लौट आए। कइयों को स्लॉट बुक करने के बाद भी वैक्सीन नहीं लगी। हालांकि, रविवार तक 25 हजार वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिवपुरी में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की दस्तक के बाद से टीकाकरण को लेकर लोगों का काफी रुझान बढ़ा है। वहीं, शासन ने भी दस हजार वैक्सीन रोजाना लगाने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 5600 वैक्सीन उपलब्ध थी। इन सभी वैक्सीन को अलग-अलग केंद्रों में भेज दिया गया था। ऐसे में स्लॉट बुक कराने वाले लोग टीका लगवाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचने लगे। चूंकि, ऑनस्पॉट पंजीकरण भी हो रहे हैं। ऐसे में कई लोग सीधे केंद्र पर पहुंचे। जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों के पास जितनी वैक्सीन उपलब्ध थी, उन्होंने लगा दी। इसके बाद स्टाफ ने वैक्सीन खत्म होने की बात कही तो कई लोगों के चेहरे लटक गए। सभी केंद्रों को मिलाकर लगभग एक हजार लोग बिना टीका लगवाए ही केंद्रों से लौटे, इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाना चाह रहे थे। सूत्रों ने बताया कि तहसील में देर से वैक्सीन पहुंची तो कुछ लोगों ने हो-हल्ला भी किया। इसके अलावा कई केंद्रों पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि रविवार तक 25 हजार वैक्सीन आ जाएंगी।
नहीं आई तो सोमवार से टीकाकरण होगा बाधित
रविवार को छुट्टी होने का कारण वैक्सीनेशन नहीं होगा। सोमवार को टीकाकरण के लिए भी कई लोगों ने स्लॉट बुक कराया हुआ है। ऐसे में यदि रविवार को वैक्सीन झांसी नहीं आती हैं तो फिर सोमवार से टीकाकरण कार्यक्रम बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में घनघनाते रहे फोन
वैक्सीन खत्म हो जाने पर लोगों ने कंट्रोल रूम पर फोन करके शिकायत की। इसके बाद जिला अस्पताल और इमलीपुरा के कई लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर उनको वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार तक 24 से 25 हजार वैक्सीन झांसी आ जाएंगी। सोमवार से सभी को पहले की तरह ही वैक्सीन लगेगी। - अजय शंकर पांडेय, मंडलायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें