झांसी। जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से रामराजा दवा बाजार में शैक्षिक कार्यशाला और केमिस्ट कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर उमेश भारती ने टीबी की दवाओं के रखरखाव की जानकारी दी और नारकोटिक्स दवाओं के बिना चिकित्सकीय परामर्श के बिक्री न करने, स्टॉक रजिस्टर के बारे में बताया। वहीं, कोरोना के चलते सर्दी, जुकाम के मरीजों को भी बिना रिकॉर्ड के दवा बिक्री न करने की बात कही।
औषधि निरीक्षक ने कोरोना काल में दवा विक्रेताओं के योगदान की सराहना की और उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा बताया। कार्यक्रम में उन्होंने और विशिष्ट अतिथि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने 75 दवा विक्रेताओं को लॉकडाउन के दौरान दवाओं की होम डिलीवरी पर शॉल, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने किया। इस दौरान ओम अग्रवाल, रामबाबू सरावगी, अनिल दरगढ़, नरेश विजयवर्गीय, द्वारका अग्रवाल, प्रमोद रिछारिया, रमाकांत मिश्रा, संदीप मुदगिल, अनुज खर्च मौजूद रहे। बृजेंद्र मोदी, विजय वरसैया ने आभार जताया।