फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में बगैर घूस लिए नहीं हो रहा कोई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिस तरह से शासन तक शिकायतें पहुंच रही हैं उससे साफ है कि पब्लिक बाबुओं से ज्यादा परेशान है। इन पर रिश्वत मांगने के आरोप लग रहे हैं। एंटी करप्शन ने भी शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। कइयों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए फील्डिंग सजाई जा रही है। एंटी करप्शन के साथ ही शासन ने विजिलेंस को भी कुछ जांच सौंपी हैं। गोपनीय तरीके से करीब 22 कर्मचारियों की जन्म कुंडली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस और एंटीकरप्शन वाले ही 22 की जांच कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बाबू हैं। पांच बाबुओं की जो शिकायत की गई है उसमें कहा गया है कि इन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली है। रिश्वत मांगने के आरोप अधिकांश पर लग रहे हैं। कार्रवाई भी हो रही है। दो माह में पांच से अधिक घूसखोर रंगेहाथ गिरफ्तार करके जेल भी भेजे गए हैं। झांसी की भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई के पास बुंदेलखंड के सात जिलों का प्रभार है। झांसी के साथ ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा व हमीरपुर में भी टीम कार्रवाई कर चुकी है। कार्रवाई के बाद लोग एंटी करप्शन के अफसरों के पास शिकायत कर रहे हैं। इनमेें से अधिकांश लोगोें को कार्यालय बुलाकर जानकारी हासिल की गई है। शिकायतें मिलने के बाद टीम ने अधिकांश बाबुओं की कुंडली बनानी शुरू कर दी है। इसके अलावा, लोग गोपनीय शिकायतें भी कर रहे हैं।
27 नवंबर
दतिया गेट के हरीशंकर की शिकायत पर दाखिल खारिज कराने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा था।
29 जुलाई
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को भी दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने गिरफ्तार किया था।
26 जुलाई
जिला पूर्ति कार्यालय में निलंबित दुकान की बहाली के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते लिपिक को पकड़ा था।
17 सिंबर
ललितपुर के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में लिपिक को भी दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
रिश्वत लेने वाले कई बाबुओं की शिकायतें विभाग के पास आ रही हैं। जिस पर टीम ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क साधा है। अगर कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उनके मोबाइल नंबर 9454401650 पर सूचना दें। कार्यालय आकर भी शिकायत की जा सकती है। मामला संज्ञान लेकर टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, प्रभारी - एंटी करप्शन
गिरफ्तार बाबू को भेजा जेल
मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने चिट फंड सोसाइटी रजिस्टार कार्यालय से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू रामनरेश को जेल भेज दिया है। नवाबाद थाना में मुकदमा दर्ज कराने के बाद रात को ही टीम आरोपी बाबू को लखनऊ ले गई थी। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें