फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिना कागज महाराष्ट्र भेजी जा रही मूंगफली को जीएसटी दस्ते ने पकड़ा, ट्रेडर से वसूला गया जुर्माना

Tue, 06 Sep 2022 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक श्याम ट्रेडिंग कंपनी की ओर से एक ट्रक मूंगफली लोड करके उसे महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। असिस्टेंट कमिश्नर भंवर पाल की अगुवाई में मोबाइल दस्ते ने इसे ललितपुर हाइवे के पास रोककर चेकिंग की। ट्रेडर इसके लिए जरूरी कागज नहीं दिखा सका। जीएसटी दस्ते ने ट्रेडर से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बिना आवश्यक कागज के मूंगफली झांसी से महाराष्ट्र भेजी जा रही थी। जीएसटी टीम ने ललितपुर हाइवे के पास इस ट्रक को पकड़ लिया। पर्याप्त कागज न होने के चलते जीएसटी दस्ते ने ट्रेडिंग कंपनी से 6.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक श्याम ट्रेडिंग कंपनी की ओर से एक ट्रक मूंगफली लोड करके उसे महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। असिस्टेंट कमिश्नर भंवर पाल की अगुवाई में मोबाइल दस्ते ने इसे ललितपुर हाइवे के पास रोककर चेकिंग की। ट्रेडर इसके लिए जरूरी कागज नहीं दिखा सका। जीएसटी दस्ते ने ट्रेडर से जुर्माना वसूला।

इसी तरह कबीर प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी की ओर से एक ट्रक में सुपारी हरियाणा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। मोबाइल दस्ते ने जब पड़ताल शुरू की तब एजेंसी के पास कोई कागज नहीं मिले। जीएसटी अफसरों ने इस पर कुल 11.15 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। अपर आयुक्त के मुताबिक इसके अलावा कुछ दिनों पहले पकड़े गए मोबाइल व्यापारी से भी जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें