फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ होकर करें मतदान : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसएसपी दिनेश कुमार पी के रक्सा क्षेत्र के बदनपुर व छतपुर बाछौनी गांव का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सभी बेखौफ होकर मतदान करें, पुलिस हर समय आपके साथ है। हर तरह की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस गांव-गांव जाकर पुलिस चौपाल लगा रही है। लोगों से संपर्क बढ़ाने के साथ ही डिजिटल वालेंटियरों को सक्रिया किया जा रहा है। पुरानी रंजिशों की जानकारी कर लोगों को पुलिस शांति से चुनाव की तैयारी करने की सलाह दे रही है। झगड़े का कारण जानने के बाद पुलिस दोनों पक्षों से संपर्क कर शांत बनाए रखने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी व सीओ सदर हिमांशु गौरव व रक्सा थानाध्यक्ष सुधीर पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें