बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के कारण बैंक थे, लेकिन ज्यादातर एटीएम से भी रुपये नहीं निकले। कड़ी धूप में लोग एटीएम दर एटीएम भटकते रहे। कोई यह बताने वाला नहीं था कि रुपये कब उपलब्ध होंगे। इस हफ्ते के अंत तक समस्या का समाधान होनी की उम्मीद है।
रिजर्व बैंक की ओर से दो महीने से बैंकों को करेंसी नहीं दी जा रही है। बैंक अपने स्तर पर काम चला रहे हैं। यानी जितनी करेंसी जमा होती है, उसी में एटीएम भी भिजवाते हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे यह भी बताया जा रहा है कि कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन इसकी जानकारी बैंक उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही है। इस कारण दिक्कत बढ़ रही है। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि वह इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात करेंगे। बुधवार को उनसे बात करने की कोशिश की गई पर उनका फोन नहीं उठा।
एटीएम में नोटों की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोगों को आपात परिस्थिति में सहायक बनने वाले एटीएम धोखा दे रहे हैं। बैँकों को जल्द एटीएम की व्यवस्था को सुचारु करना चाहिए।
डा. मुकेश शिवहरे, पंचवटी
जब शहर में एटीएम की यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों का हाल आप समझ ही सकते हैं। पिछले एक घंटे से परेशान होने के बाद बीकेडी चौराहे स्थित एटीएम से रुपये निकले हैं।
नफीस खान, शिवाजी नगर
करेंसी की किल्लत पर रिजर्व बैंक के अधिकारियों से बात हुई है। उम्मीद है कि इसी हफ्ते समस्या का समाधान जरूर हो जाएगा।
-नीरजा कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक)