फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहालग शुरू होते ही फिर से सराफा कारोबार में लौटी रौनक

Tue, 23 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शादी विवाह के सीजन की शुरूआत हो गई है। जिससे सराफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पिछले कुछ समय से सुस्त पड़े कारोबार में अब ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और सीमित बजट के कारण सहालग में भारी गहनों की जगह हल्के और फैंसी आभूषणों की मांग बाजार में बढ़ी है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार सहालग सीजन को देखते हुए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही हल्के वजन के सोने और चांदी के आभूषणों का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है। जिससे सीमित बजट वाले खरीदार भी आसानी से अपनी पसंद के जेवर खरीद सकें। बाजार में हल्के वजन के झुमके, दूल्हा-दुल्हन की अंगूठियां, गोल्ड चेन, चूड़ियों के सेट की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। वहीं चांदी के आभूषणों में पेचदार पायल, कमर पेटी और बिछुआ की बिक्री में भी तेजी आई है। सराफा व्यापारी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि महंगाई व बढ़ती धातु कीमतों के बावजूद ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हल्के वजन के आभूषणों की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में नए डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।



सहालग शुरू होने के साथ सुस्त पड़ा सराफा का कारोबार में चमक आई है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।- नीलेश सोनी, सराफा कारोबारी

सराफा बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। महंगाई को देखते हुए ग्राहक हल्के व डिजाइनदार आभूषणों को पसंद कर रहे हैं। - खरारी शरण सोनी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें