फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरबीन विधि से हुआ ट्यूमर का ऑपरेशन, नहीं बहा ज्यादा खून

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

दूरबीन विधि से हुआ ट्यूमर का ऑपरेशन, नहीं बहा ज्यादा खून
- मेडिकल कॉलेज में पहली बार इस्तेमाल हुई लिगाश्योर मशीन से हुई सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को दूरबीन विधि से पेट में ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान पहली बार लिगाश्योर मशीन का इस्तेमाल किया गया है। इस मशीन के जरिए ऑपरेशन करने पर बहुत कम रक्तस्त्राव होता है।
24 साल की युवती को पिछले चार साल से पेट दर्द की शिकायत थी। मरीज मंगलवार को सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाने आई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार वर्मा ने मरीज को वार्ड में भर्ती कराकर जांचें करवाई तो पेट में पेल्विक ट्यूमर होने का पता चला। बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ मॉड्यूलर ओटी में ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पहली बार सर्जरी के दौरान नई तकनीक लिगाश्योर मशीन का प्रयोग किया गया। ऑपरेशन में इस मशीन का इस्तेमाल करने पर मामूली रक्तस्त्राव होता है। ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जरी विभाग से डॉ. अपिल रत्नाकर, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. गौतमन, डॉ. माधुर्य, डॉ. शिविन, डॉ. निखिल नखाटे, डॉ. जतिन चौहान, डॉ. श्वेता पाठक और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अंशुल जैन, डॉ. पूजा, डॉ. यमुना, डॉ. रूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पा रही थी शादी
युवती के पेट में ट्यूमर 22 सेंटीमीटर चौड़ा हो गया था, जो कि पूरे पेट में फैल गया था। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज ने उन्हें बताया कि पेट फूला रहने के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। अब उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें