फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल चुनाव जीतना नहीं, जनता का दिल जीतना भाजपा का लक्ष्य : कोठारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगठन को और मजबूत बनाने की योजनाओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। रविवार को ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं और पार्टी के अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतना और विकास को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। ओरछा में आयोजित कार्यसमिति की यह बैठक मध्य प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड के समग्र विकास की नई दिशा तय करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड की धरती को प्रणाम किया है और भारत की गौरव गाथा में बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण अध्याय का उल्लेख किया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कोठारी ने कहा कि कांग्रेस ने किसी न किसी रूप में इस परियोजना का विरोध किया और विकास के स्थान पर विरोध तथा जनहित के स्थान पर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में भारत सरकार के पुनरुत्थान के कार्यों को सभी के सामने रखा। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बुंदेलखंड के विकास और गरीब कल्याण के प्रस्ताव पर समर्थन प्रस्तुत किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संबंधित सुझाव भी रखे।
बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैठक को संबोधित करेंगे। जबकि, रविवार की शाम को भाजपा नेताओं ने रामराजा सरकार के दर्शन किए।
विज्ञापन

0000
समग्र विकास की नई दिशा होगी तय : कोठारी
भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जनसेवा की अटल साधना, विचार का हो रहा विस्तार, मध्यप्रदेश के अभ्युदय से विकसित भारत हो रहा साकार इसी टैगलाइन के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई है। यह बैठक केवल संगठनात्मक की दृष्टि से नहीं, बल्कि सुशासन, समृद्धता, सांस्कृतिक गौरव और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। बैठक मध्यप्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए नई दिशा तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें