फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्वोत्तर दिशा से आने वाली हवाएं कराएंगी झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार से हवाओं की दिशा बदलने की संभावना है। ऐसे में पूर्वोत्तर दिशा से आने वाली हवाएं अगले सप्ताह से झमाझम बारिश करा सकती हैं। मौसम विभाग ने ये पूर्वानुमान जताया है। वहीं, आगामी पांच दिनों में 80 से 90 मिलीमीटर पानी गिर सकता है।
समय पर मानसून की दस्तक होने के बावजूद इस बार अब तक झांसी अच्छी बारिश के इंतजार में है। हाल ये है कि रोजाना बादलों की आवाजाही बनी रहती है। बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की बारिश करके बादल गुजर भी जाते हैं। बारिश के बाद धूप खिल जाने से जबरदस्त उमस हो जा रही है। ऐसे में घरों से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो जाते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इस बार बुंदेलखंड में मानसून की दस्तक मध्य प्रदेश से होते हुए ललितपुर जिले से हुई है। जबकि, अब तक बिहार से पूर्वांचल होते हुए मानसून बुंदेलखंड में आता था।
चूंकि, हवाओं की दिशा अब दक्षिण-पश्चिम हो गई है। ऐसे में मानसून का रुख नेपाल से सटे यूपी के इलाकों की तरफ हो गया है। अब शुक्रवार से फिर से हवाओं में बदलाव होगा।
पूर्वोत्तर दिशा से हवाएं चलने से फिर मानसून का रुख बुंदेलखंड की तरफ होगा। ऐसे में अगले सप्ताह से झांसी में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी पांच दिनों में 80 से 90 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम पारा 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन

उमस से नहीं मिली राहत : मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली, इसके साथ उमस भी चरम पर रहा। लोग दिनभर पसीना पोंछते नजर आए। बीच-बीच में बादल भी आए, लेकिन बिना बरसे ही वापस चले गए और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें