फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सहयोग करेंगे गांवों के चौकीदार

Fri, 20 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पुलिस अधिकारी गांवों में तैनात चौकीदारों का सहयोग लेंगे। मतदान के दिन चौकीदारों की ड्यूटी पुलिस कर्मियों के साथ मतदान स्थलों पर लगेगी। मतदान बाद पैदा होने वाली गुटबाजी, तनाव व रंजिश की खुफिया कर्मी की तरह पुलिस को सूचना देंगे। 
विज्ञापन


यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था एचआर शर्मा ने जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि चौकीदार का कर्तव्य होगा कि वह चुनाव से पहले थानेदार को बताएगा कि गांवों में किन-किन पक्षों के बीच में गुटबाजी, रंजिश और तनाव है। वह चुनाव के दौरान कौन बाधा उत्पन्न कर सकते हैं ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई करके सकुशल चुनाव करा सके। चुनाव के दौरान चौकीदार की ड्यूटी पुलिस कर्मियों के साथ मतदान स्थलों पर लगाई जाए।

चौकीदार का कर्तव्य होगा कि मतदाताओं को क्रमवार लाइन में खड़ा कराने एवं प्रवेश द्वार से एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए अंदर भेजेगा और पुलिस कर्मियों का सहयोग करेगा। मतदान होने तक वह ड्यूटी पर रहेगा। वहां शांति व्यवस्था की कोई समस्या पता चलती है, तो वह तुरंत वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताएगा। 
विज्ञापन

चौकीदारों को अपनी ड्रेस पर परिचय पत्र लगाना अनिवार्य होगा। चौकीदार चुनाव होने के बाद पैदा होने वाली आपसी गुटबाजी, तनाव और रंजिश की सूचना पुलिस को देगा, ताकि समय रहते उसे रोका जा सके।
विज्ञापन


चौकीदारों से चुनाव में सहयोग लिया जाएगा। गड़बड़ियां रोकने में ये काफी मददगार साबित होंगे।
डा. जंगबहादुर यादव, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें