फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज तक जमा कर सकेंगे बीएड की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू ने तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को दिया मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को राहत दे दी है। अब अभ्यर्थी 18 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकते हैं। इससे पहले फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर तक की गई थी।
विज्ञापन

बीयू में 15 से 21 सितंबर तक पहले चरण, 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक दूसरे चरण, तीन से 10 अक्तूबर तक तीसरे चरण की काउंसलिंग चली। तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए 13 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं फीस जमा नहीं करा पाए। ऐसे में कॉलेज प्राचार्यों ने बीयू प्रशासन से संपर्क साधा और फीस जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। अब बीयू प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को दो दिन की मोहलत दे दी है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अब 18 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें