शुक्रवार को मैथिलीशरण ने शराब पी रखी थी। इसके बाद भी वह और शराब पीता जा रहा था। पत्नी के मना करने पर वह झगड़े पर उतारू हो गया था। गुस्से में उसने पत्नी को बाहर निकालकर खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। अंदर उसने जहर का सेवन कर लिया। घर के पास खेल रहे बच्चों ने खिड़की से यह देखा और सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेडिकल में उपचार के दौरान मैथिलीशरण की मौत हो गई। बता दें कि मृतक की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक बच्चा नहीं हुआ था। दो भाइयों में वह बड़ा था।