2019 में पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के खिलाफ वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पूर्व विधायक इस मामले में समझौता करना चाहते हैं। इस वजह से वह लगातार उसे धमकाने का काम कर रहे हैं।
लगातार समझौते का बनाया जा रहा दबाव, थाने में मामला दर्ज
उसका आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद से पूर्व विधायक लगातार मुकदमों में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 10 मई को शाम सात बजे फोन पर मुकदमा में समझौता न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने धमकाते हुए समझौता कर लेने का दबाव बनाया। पूर्व विधायक के धमकाने के बाद प्रेम सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।