फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नशे में छत पर चढ़कर पकड़ ली 11 हजार वोल्ट की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गढ़मऊ गांव में मंगलवार शाम शराब के नशे में मोहन आदिवासी (28) पुत्र सीताराम ने घर की छत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़ ली। करंट लगते ही तेज धमाका हुआ। युवक झुलसकर छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

आदिवासी बस्ती निवासी मोहन श्रमिक है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे घर लौटने पर वह शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद वह छत पर जा चढ़ा। उसने छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पकड़ ली। तार पकड़ते ही तेज धमाका हुआ। वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मोहन गंभीर रूप से झुलसे अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बड़ागांव के थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहन शराब पीने का आदी है। परिवार में विवाद होता था। इस वजह से पत्नी भी उसे छोड़कर ललितपुर स्थित अपने मायके में रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें