झांसी। डीएम अविनाश कुमार ने वर्ष 2024 के साप्ताहिक बंदी दिवस ही वर्ष 2025 के लिए अनुमोदित कर दिए हैं। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि साप्ताहिक बंदी -
सोमवार सीपरी बाजार, नैनागढ, गरिया फाटक (प्रेमनगर) पुलिया नं. 9, रक्सा, चिरगांव, बबीना, मऊरानीपुर नगर पालिका क्षेत्र की दुकानें व प्रतिष्ठान
मंगलवार छावनी एरिया सदर, मानिक चौक, बडा बाजार, मेडिकल कालेज, हंसारी व बडागांव
बुधवार समथर नगर पालिका क्षेत्र एवं टाउन एरिया व कटेरा
बृहस्पतिवार मोंठ नगर पालिका क्षेत्र एवं टाउन एरिया रानीपुर, बरुआसागर, पूंछ क्षेत्र
शनिवार गुरसराय नगर पालिका व टहरौली क्षेत्र
रविवार एरच टाउन एरिया, शहर में कचहरी चौराहा, जेल चौराहा स्थित आर्म्स डीलरशिप में रहेगी। ब्यूरो