फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुंबई में सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले, चिरगांव और ललितपुर के दो युवकों को पकड़ ले गई महाराष्ट्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव। पिछले माह मुंबई में सर्राफा व्यापारी को तमंचे के बल पर लूटने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ा है। उनके पास से लूटी गई नकदी तथा जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके से बदमाशों ने तमंचे के बल पर अभिषेक ज्वैलर्स की शाॅप से बड़ी मात्रा में जेवरात एवं नकदी लूटी थी। जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच बदमाशों की तलाश में लगी थी। उन्होंने सर्विलांस की मदद से चिरगांव में खादी भंडार वाली गली में छापा मारा। जहां से एक युवक पकड़ा गया। जो कि अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने ललितपुर के थाना पूरा कलां के ग्राम कंधारी कला में छापा मारा। वहां से एक युवक को पकड़ा गया। जो इस लूट की घटना में शामिल था। पुलिस ने तलाशी में दोनों के पास से नकदी एवं जेवरात बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद मेन रोड पहाड़ी चुंगी चिरगांव, विनोद पाल पुत्र लाखन पाल निवासी कंधारी कला थाना पूराकलां जिला ललितपुर बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक निरीक्षक अजय भोंसले थाना अग्रीपाड़ा मुंबई, उपनिरीक्षक करन जावने, उप निरीक्षक प्रकाश काते थाना अग्रीपाड़ा मुंबई एवं एसआई कामता प्रसाद शर्मा थाना चिरगांव, आरक्षी मोरे तथा नासीर मुंबई शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें