फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी ने मायके से आने से किया मना तो पति ने खाया जहर

Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन तक मेडिकल कॉलेज में चलता रहा इलाज, बच नहीं पाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के मायके से आने से मना करने पर बरुआसागर थाना इलाके में एक युवक ने चार दिन पहले जहर का सेवन कर लिया था। जब से मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी था। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम चिपलौटा निवासी भगवानदास रायकवार (26) मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मां मिथिला देवी ने बताया कि सात साल पहले भगवानदास की शादी क्रांति से हुई थी। उसकी छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है। मां ने बताया कि बेटा अक्सर शराब पीकर बहू के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर बहू क्रांति करीब डेढ़ महीने पहले अपने मायके चली गई थी। अब उसने आने से मना कर दिया था, जिससे बेटा डिप्रेशन में चला गया था। सोमवार को उसने जहर खा लिया था। उल्टियां होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई थी। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद से मां का बुरा हाल बना हुआ है। बेटे को याद कर वह बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें