फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी नहीं नशे से था प्यार: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने निगला जहर, मौत, 6 महीने पहले हुआ था ये हादसा

Sat, 17 Jun 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, टोड़ीफतेहपुर (झांसी)

सार

घर के पास खेल रहे बच्चों ने खिड़की से यह देखा और सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन व आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला और आनन-फानन मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी टोड़ीफतेहपुर थाना इलाके में पत्नी के शराब पीने से रोकने पर पति ने खुद को घर में बंद कर जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर के ग्राम दुगारा निवासी मैथिलीशरण (45) अपनी पत्नी मांडवी के साथ रहते थे। छह महीने पहले वह कुएं में गिर गए थे, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी और ज्यादा चल-फिर नहीं पा रहे थे। इस दरम्यान वह ज्यादा शराब पीने लगे थे। शुक्रवार को मैथिलीशरण ने शराब पी रखी थी। इसके बाद भी वह और शराब पीता जा रहा था। इस पर पत्नी ने रोका तो वह उससे झगड़े पर उतारू हो गया। गुस्से में उसने पत्नी को बाहर निकालकर खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन

अंदर उसने जहर का सेवन कर लिया। घर के पास खेल रहे बच्चों ने खिड़की से यह देखा और सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन व आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला और आनन-फानन मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक बच्चा नहीं हुआ था। दो भाइयों में वह बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें