फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लॉक नहीं टूटा तो बाइक उठाकर ले गए चोर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक नहीं टूटा तो चोर बाइक उठाकर ले गए। पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात दोनों चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराहा में रहने वाले राजकुमार राय प्राइवेट जॉब करता है। राजकुमार ने पुलिस से शिकायत की कि 9 नवंबर की रात उसने घर के बाहर बाइक खड़ी कर लॉक कर दिया था। सुबह जब वह घर से निकला तो देखा बाइक गायब है। राजकुमार ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर बाइक को उठाकर ले जाते हुए दिखे। राजकुमार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पहले चोर बाइक का लॉक तोड़ते दिखे। जब लॉक नहीं टूटा तो दोनों गाड़ी उठाकर ले गए। थानाध्यक्ष सदर बाजार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें