फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों ने शादी तय की तो युवती पहुंची थाने..पुलिस से बोली प्रेमी से करा दो शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरवालों के रिश्ता तय करने से नाराज अली गोल निवासी एक युवती मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंच गई। यहां उसने पुलिस से अपनी मर्जी के खिलाफ शादी तय करने की शिकायत करते हुए प्रेमी के साथ रहने में मदद करने की गुहार लगाई। इसको लेकर कोतवाली में करीब एक घंटे तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

थोड़ी देर में युवती के परिवार समेत प्रेमी के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। यहां करीब एक घंटे तक पंचायत चली लेकिन, लड़की किसी की बात सुनने को राजी नहीं हुई। मंगलवार दोपहर में कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि बिना उसकी मर्जी के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। अब दो मई को शादी होनी है। युवती ने अपने प्रेमी से परिजनों को मिलाया लेकिन, परिजन शादी तोड़ने को राजी नहीं हुए। परिजन मंगनी का हवाला देते हुए युवती को मनाने में जुटे रहे। परिजनों की लाख मिन्नतों के बावजूद युवती अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। आज युवती को जब मौका मिला तब वह कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। युवती के कोतवाली पहुंचने की जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। यहां भी इन लोगों ने उसे मानने की कोशिश की लेकिन, युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। करीब एक घंटे तक चली पंचायत के बाद भी युवती जब परिवार के साथ जाने को राजी नहीं हुई, तब परिवार के लोगों ने हार मान ली। आखिरकार वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है युवती बालिग है। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें