फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आतियांताल में छापा पड़ा तो खुल गया 30 लाख की टैक्स चोरी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने मंगलवार की दोपहर शहर के आतियांताल में एक ठेकेदार की फर्म पर छापा मारा। 4 घंटे की जांच में दस्तावेज खंगाले गए। जांच में 30 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी क्लेम का प्रकरण पकड़ा गया। इस पर फर्म संचालक को जमा कराने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसआईबी के संयुक्त आयुक्त मनीष श्रीवास्तव के निर्देशन में उपायुक्त पुनीत अग्निहोत्री व उनकी टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आतियांताल स्थित एक ठेकेदार की फर्म पर छापामारी कार्रवाई की। ठेकेदार कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करवा रहा है। इसमें लिफ्ट लगाने से लेकर तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न सामग्रियों के साथ चारपहिया वाहनों की खरीद फर्म के नाम की गईं। फर्म सेंट्रल जीएसटी में पंजीकृत हैं और इसका कारोबार 10 करोड़ के आसपास बताया गया। फर्म संचालक ने जब 30 लाख रुपये की आईटीसी क्लेम की तो विभागीय अफसरों को इसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। जांच में साफ हुआ कि आईटीसी फर्जी तरीके से क्लेम करते हुए प्राप्त की। इस पर फर्म पर छापा मारकर जांच की गई।
विज्ञापन




..........

बॉक्स में -



जीएसटी विभाग की हिदायत, ईमानदारी से करें कारोबार

- संयुक्त आयुक्त मनीष श्रीवास्तव ने हिदायत देते हुए कहा है कि जीएसटी चोरी करने वालों पर विभाग नजर लगाए हुए हैं। इन पर लगातार निगरानी की जा रही है। यदि वह किसी भी तरह से कोई गड़बड़ी करते हैं, या फर्जी तरीके से लेन-देन या टैक्स चोरी करते पाए जाते हैं तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वे पारदर्शी तरीके से कारोबार करें और जीएसटी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


..............



लगातार पकड़ में आ रहे टैक्स चोरी के मामले



- ऑनलाइन प्रक्रिया में जिस तरीके से कार्य आसान हुआ है, तो वहीं टैक्स चोरी के प्रकरण भी बढ़े हैं। लगातार सामने आ रहे टैक्स चोरी के मामलों से इस बात की पुष्टि भी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार फर्जी बिलिंग और आइटीसी के दुरुपयोग के जरिए कई फर्में धोखाधड़ी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें