फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : ललितपुर-तालबेहट के बीच ओएचई लाइन टूटने से थमे रहे दो दर्जन ट्रेनों के पहिये

Thu, 21 Apr 2022 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ललितपुर और तालबेहट स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर रात 9.45 बजे अचानक ओएचई लाइन टूट गई। इससे मुंबई, जबलपुर, इंदौर की ओर से चलकर झांसी की ओर आने वाली दो दर्जन गाड़ियां प्रभावित हो गईं। गाड़ियों को ललितपुर स्टेशन से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात ललितपुर-तालबेहट के बीच रेलवे की ओएचई लाइन टूट गई। इससे झांसी की ओर आने वाली दो दर्जन गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे का अमला बुधवार की देर रात तक लाइन दुरुस्त करने में जुटा रहा।

विज्ञापन


ललितपुर और तालबेहट स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर रात 9.45 बजे अचानक ओएचई लाइन टूट गई। इससे मुंबई, जबलपुर, इंदौर की ओर से चलकर झांसी की ओर आने वाली दो दर्जन गाड़ियां प्रभावित हो गईं। गाड़ियों को ललितपुर स्टेशन से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। 

सूचना मिलने पर ललितपुर से पीछे के स्टेशनों पर भी गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया। गाड़ियों के इंतजार में झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। देर रात तक यातायात बहाल नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक भी दुरुस्त नहीं हो सका था रेलवे ट्रैक, परेशान रहे लोग

बुधवार की रात को ललितपुर से तालबेहट के बीच ओएचई लाइन टूटने से डाउन ट्रैक का रेल यातायात ठप हो गया था। गाड़ियों को ललितपुर से झांसी की ओर आगे नहीं बढ़ाया गया। इससे तकरीबन 15 हजार यात्री ट्रेनों में अटककर रह गए। इससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक भी रेलवे ट्रैक दुरुस्त नहीं हो सका था। पैसेंजर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। जो ट्रेनों में बैठे थे वह ट्रेन के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे।

बुधवार की रात 9.45 बजे ललितपुर-तालबेहट के बीच डाउन ट्रैक पर ओएचई लाइन अचानक टूट गई। इससे मुंबई, जबलपुर, इंदौर की ओर से ललितपुर होते हुए झांसी की ओर आने वाले गाड़ियों को जहां का तहां रोक दिया गया। दक्षिण एक्सप्रेस व गीता जयंती को ललितपुर स्टेशन पर रोककर रखा गया। गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ललितपुर के पास धौर्रा स्टेशन पर खड़ी रही।

इसी तरह मालवा एक्सप्रेस को जाखलौन, पुष्पक एक्सप्रेस को विदिशा, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस को बीना, राजधानी को मंडी बामौरा, गोंडवाना को मालखेड़ा, एपी एक्सप्रेस को गंज बसौदा को रोक कर रखा गया। झांसी से दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री घंटों अपनी गाड़ी की प्रतीक्षा में वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर बैठे रहे। लेकिन, गाड़ियों का समय बार-बार आगे बढ़ा दिए जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। जबकि, 15 हजार यात्री अलग-अलग ट्रेनों में अटके रहे। देर रात तक ओएचई लाइन ठीक करने का काम जारी रहा।  

गोंडवाना एक्सप्रेस से परिवार के साथ दिल्ली जाना है। नौ बजे स्टेशन पर आ गए थे। लेकिन, दो घंटे बाद भी गाड़ी नहीं आई। गाड़ी आने का समय लगातार बढ़ता जा रहा है।  
- उदित चौरसिया, छतरपुर 

शादी समारोह में शामिल होने निवाड़ी आए थे, वापस लौटकर दिल्ली जाना है। ढाई घंटे बाद भी गाड़ी नहीं आई है। जबकि, सुबह दिल्ली जल्दी पहुंचना था। 
- जाकिर, दिल्ली 

दोस्त की शादी में शामिल होने झांसी आए थे। जबलपुर - हजरत निजामुद्दीन से लौटकर वापस बुलंदशहर जाना था। लेकिन, गाड़ी लेट होने से मुश्किल खड़ी हो गई है। 
- गौरव, बुलंदशहर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें