फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

झांसी। स्वॉट टीम व नवाबाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की दस गाड़ियां मिली हैं। चोरी की बाइकों को मास्टर की से खोलकर पल भर में चोरी कर लिया जाता था। इसके बाद मध्य प्रदेश के जिलों में ले जाकर बेचते थे। पकड़े गए बदमाश लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि स्वॉॅट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, सर्वलांस व रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय को सूचना मिली वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश सखी के हनुमान मंदिर के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा। इनके पास से बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर मंदिर के पास कोठरी से नौै बाइकें व एक स्कूटी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने अपने नाम थाना बड़ागांव के दिगारा गांव निवासी विशाल बाल्मीकि और करन बाल्मीकि बताए। बरामद बाइकों में पांच बाइकें झांसी की हैं। दो बाइकें एमबीबीएस छात्रोें की हैं, इनकी चोरी मेडिकल क्षेत्र से की थी। अन्य बाइकें आसपास के जिलों की बताई गई हैं। पूछताछ में पता चला कि इनके निशाने पर नई - नई गाड़ियां रहती थीं। इन सभी को भीड़भाड़ इलाकों में मास्टर की खोलकर उड़ा देते थे। शौक पूरा करने के लिए बाइकों को चोरी कर मध्य प्रदेश व आसपास के इलाकों में इंजन नंबर मिटाकर बेच दिया जाता था। टीम में मंडी चौैकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, सोमेश, दुर्गेश, मनोज कुमार, योगेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, शैलेंद्र चौैहान, पदम गोस्वामी, प्रदीप सेंगर, विमलेंद्र व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें