फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, छूटे पसीने

Tue, 19 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wheather, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। सुबह काले बादल तो छाए रहे मगर बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इससे उमस और गर्मी बनी रही। हालांकि शाम को बदली छाई और थोड़ी देर के लिए बारिश हुई।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर हुई बारिश से सोमवार को भी अच्छी बारिश की संभावना थी। चूंकि, मानसून सीजन चल रहा है इसलिए जैसे ही सुबह आसमान में काले बदरा मडराने लगे, तो बारिश की उम्मीद और तेज हो गई। हालांकि, यह बादल बरसने वाले साबित नहीं हुए। सोमवार को दिन में बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में तल्खी आ गई। उमस बढ़ने से लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि, शाम को आसमान में बदली छा गई। थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। रविवार को झांसी का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 25 रहा। आर्द्रता बढ़कर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें