फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
भोजला मंडी के गेंहू क्रय केंद्र पर गेंहू खरीद हुई श़ुरू।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते दूसरे लॉकडाउन के बीच बुधवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। जिले में बनाए गए 73 क्रय केंद्रों में से नौ केंद्रों पर 11 किसानों ने 612.5 क्विंटल गेहूं बेचा। इस दौरान अधिकारी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच शुरू की गई गेहूं खरीद में पहले दिन 11 किसानों ने रुचि दिखाई। किसान टोकन लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे और गेहूं की बिक्री की। इस दौरान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा गया। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भोजला मंडी स्थित खाद्य विभाग, विपणन शाखा और यूपीपीसीयू द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छलना, पंखा तथा नमी मापक यंत्र की स्थिति को देखा। केंद्र प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि गेहूं क्रय के लिए पांच टोकन जारी किए गए। केंद्र पर किसान जाहर सिंह कोछांभावर से 53 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
वहीं यूपीपीसीयू के केंद्र पर प्रभारी अंशुल गुप्ता को निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो। यहां किसान संतोष कुमार यादव कोछांभांवर द्वारा 60 क्विंटल गेहूं बेचा। इस मौके पर आरएफ सी नरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राहुल शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ क्रय केंद्रों का उपनिदेशक सीपी तिवारी ने भी निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। जिला विपणन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसान टोकन लेकर और मास्क लगाकर ही केंद्र पर आएं। पहले दिन गेहूं बेचने वाले किसानों को 11.79 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

---------
कहते हैं किसान
लॉकडाउन के चलते पहले पंजीकरण करा लिया था। 60क्विंटल गेहूं बेचा है। भुगतान भी पीएफएमएस से पहुंचेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।- संतोष सिंह, कोछाभांवर
----------
गेहूं खरीद की इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन लेकर आने से गेहूं बेचने को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। बिक्री का पैसा भी जल्दी मिल रहा है।- होती सिंह, कोट बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें