फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से पीछे रह गई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य से पीछे रह गई गेहूं खरीद सिर्फ 72 हजार मैट्रिक टन हुई खरीद, सरकारी केंद्र तक पहुंचे 12958 किसान झांसी। गेहूं खरीद इस दफे निर्धारित खरीद लक्ष्य से काफी पीछे रहे गई। इस दफे महज 72 हजार मैट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका जबकि शासन ने 94 हजार मैट्रिक टन लक्ष्य तय किया था। रबी सीजन में आज गेंहू खरीद अंतिम दिन है लेकिन, खरीद तमाम वजहों से पीछे छूट गई। इस बार लॉकडॉउन की वजह से खरीद पंद्रह दिन विलंब से शुरू हुई। झांसी मंडल में कुल 220 खरीद केंद्र खोले गए। इनमें झांसी जनपद में खाद्य विभाग के 8, एफपीओ के तीन, मल्टी स्टेट एक, पीसीएफ के 49, यूपीपीसीयू के सात, कल्याण निगम के दो, नेफेड के सात समेत कुल 77 केंद्रों के जरिए खरीद आरंभ हुई। इस बार समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करके इसे 1925 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया लेकिन, इसके बावजूद किसान क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचे। कुल 12958 किसान ने ही सरकारी क्रय केंद्रों में दिलचस्पी दिखाई। अभी तक आखिरी आकड़ों के मुताबिक कुल 72588 मैट्रिक टन गेंहू खरीदा गया जबकि 9400 एमटी का लक्ष्य रखा गया था हालांकि इस बार पिछली दफे से अधिक खरीद हुई है। पिछली बार 68916.95 एमटी खरीद हुई थी। इनमें भी सभी किसानों के खाते तक उपज का पैसा नहीं पहुंचा है। इनसेट ललितपुर में हुई सबसे अधिक खरीद झांसी मंडल में सबसे अधिक गेहूं खरीद ललितपुर में हुई। इनमें 128 केंद्रों के जरिए कुल 77611 एमटी खरीद हुई जबकि 92500 एमटी लक्ष्य था हालांकि यहां भी लक्ष्य से गेंहू खरीद कम हुई है। इनसेट मंडी में अधिक दाम की उम्मीद में नहीं बेंची उपज इस बार किसानों ने गेंहू का घरों में भंडारण कर लिया। इस बार लॉकडॉउन की वजह से शादी-विवाह न के बराबर हुए। ऐसे में किसानों को पैसे की अधिक जरूरत नहीं पड़ी। साथ ही किसानों को कुछ माह बाद उपज के दाम बढ़ जाने की भी उम्मीद थी। इस वजह से भी उन्होंने उपज सरकारी मंडी में बेंचने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें