फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम झांसी से होंगी उद्यमियों की मुश्किलें आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रीम झांसी से होंगी उद्यमियों की मुश्किलें आसान उद्योग विभाग की ओर से लांच किया गया एप अमर उजाला ब्यूरो झांसी। उद्यमियों की परेशानी दूर करने की खातिर उद्योग विभाग ने ड्रीम झांसी नामक मोबाइल एप लांच किया है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी मदद से उद्यमी अपनी परेशानियों का निदान आसानी से हासिल कर सकेंगे। उपायुक्त, उद्योग केंद्र सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कोविड-19 को देखते हुए नई परिस्थितियां पैदा हुई हैं। इसको देखते हुए कोशिश की जा रही है कि उद्यमी को बिना कार्यालय का चक्कर काटे उनकी परेशानियों का निदान मिल सके। इसके जरिए उद्यमियों को दी जाने वाली सभी ऋण सुविधाएं समेत उससे संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ऋण लेने की विभिन्न प्रक्रिया के बारे में भी एप में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, इसके माध्यम से मैपिंग भी होगी। इसकी सहायता से उद्यमी को अनुकूल उद्यम आरंभ करने की सलाह मिलेगी। नौकरी की चाह रखने वालों को भी एप से मदद मिलेगी। तमाम कंपनियों को जोड़ा जा रहा है। कुशल श्रमिकों का पंजीकरण करके इनको कंपनियों में नौकरियां दी जाएंगी। उपायुक्त के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें