फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बेचने आए किसानों से सीएम ने पूछी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए गेहूं खरीद केंद्रोें में चल रही खरीद की समीक्षा की। सीएम ने इस दौरान सीधे किसानों से बात करते हुए उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने यहां आरी गांव के किसान पुष्पेंद्र तिवारी से बात की। सीएम ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उनसे भुगतान मिलने में किसी तरह की समस्या आने की बात पूछी। इस दौरान सीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि एमआरपी पर ही खरीद होगी। समय पर उनको भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एमएसपी पर खरीद की व्यवस्था दुरूस्त रखने की बात कही। सीएम ने जिलाधिकारी को गेहूं क्रय केंद्रों में एफपीओ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा एक अप्रैल से 15 जून तक खरीद लगातार चलती रहेगी। अभी तक पूरे सूबे में कुल 1523820 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान गेहूं खरीद से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें