फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ प्रेमिका को देख युवक के होश उड़े

Fri, 29 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाट्स एप पर फेक फोटो लगा कर अधेड़ महिला ने एक युवक को प्रेमजाल में फंसा लिया। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में युवक ने जब प्रेमिका को देखा तो उसके होश उड़ गए। शादी से इनकार करने पर अधेड़ प्रेमिका अब युवक को धमका रही है। गुरुवार को उसने मां के साथ एसएसपी से महिला से बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


प्रेमनगर थानांतर्गत निवासी युवक सेमसंग ने बताया कि फेसबुक पर एक महिला से उसकी दोस्ती हो गई। महिला ने उससे मोबाइल नंबर लिया और वाट्स एप पर जुड़ गई। उसने अपनी उम्र 23 वर्ष बता कर फेक फोटो भेजे। दोनों ने एक-दूसरे की फोटो देख कर प्यार का इजहार किया। बाद में बात शादी तक पहुंच गई।

इस पर युवक ने शादी से पहले मुलाकात करने को कहा, जिस पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मिलना तय हुआ। विगत दिनों युवक ने पार्क में जैसे ही प्रेमिका को देखा उसके होश उड़ गए। वह उसकी मामी की बड़ी बहन निकली, जिसकी उम्र करीब 48 वर्ष है। जब युवक ने शादी से इनकार किया तो वह धमकी देने लगी।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि अब वह शादी नहीं करने पर जीवन यापन के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रही है। धमकी दे रही है कि मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसा देगी। उसने बताया कि विगत दिवस नवाबाद में आरोपी महिला ने फोन पर धमकी देने की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है। मामले की गंभीरता को देख एसएसपी ने नवाबाद थाना पुलिस को जांच कर पूर्व में दर्ज मामले को निरस्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें