फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रधान डाकघर में हो क्या रहा है?

Sun, 29 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
data online, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार के प्रधान डाकघर के हाल इन दिनों बेहाल हैं। डाकघर का कभी सर्वर बैठ जाता है, तो कभी जनरेटर खराब हो जाता है। अब शनिवार को एक नई समस्या हो गई। यूपीएस के जवाब दे जाने से सारा काम ठप हो गया। इससे उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। इस बीच ह्रदय की बीमारी से पीड़ित एक मरीज गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे से ही काफी संख्या में उपभोक्ता अपने-अपने काम से प्रधान डाकघर में पहुंच गए थे। किसी को पैसे जमा करने थे तो कोई जरूरत पर रुपये निकालने आया था लेकिन यूपीएस खराब हो जाने से उपभोक्ताओं का कोई भी काम नहीं हो सका। धीरे-धीरेे उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने से अलग-अलग काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस बीच उपभोक्ताओं पर काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से हल्की नोंकझोंक भी हुई। कई घंटों तक उपभोक्ता लाइन में खड़े रहे।

इस बीच दो घंटे से लाइन में लगा ह्रदय की बीमारी से जूझ रहा आवास विकास कॉलोनी निवासी हनीफ गश खाकर वहीं पर गिर पड़ा। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। अभिकर्ताओं ने चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया। डाकघर बंद होने तक यूपीएस की समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि प्रधान डाकघर में बीते बीस दिनों से सर्वर की समस्या चली आ रही थी, इससे कार्यालय का कार्य पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन


हर रोज उपभोक्ता मायूस होकर लौट रहे हैं। हाल ही में जनरेटर खराब हो जाने से उपभोक्ता उखड़ थे और डाकघर की लचर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में जब हेड पोस्टमास्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यूपीएस की समस्या को रविवार को ठीक करवाया जाएगा। सोमवार से डाकघर का कार्य सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें