फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। लखनऊ में आर्मी कैंट इलाके में दीवार गिरने से उससे सटी झोपड़ी में सो रहे झांसी के ग्राम पचवारा के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने घरों में चूल्हे भी नहीं जलाए। पूरे गांव में दिन भर मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

मऊरानीपुर तहसील के उल्दन थाना के ग्राम पचवारा निवासी गिरिजानंद आदिवासी उर्फ पप्पू (46) पिछले बीस साल से लखनऊ में मजदूरी करता था। हादसे में गिरिजानंद समेत उसकी पत्नी मानकुंवर (40), पुत्र प्रदीप (28), बहू रेशमा (25), पोती नैना (2) की मौत हो गई जबकि छोटा पुत्र गोलू (16) गंभीर रूप से घायल है। एक साथ गांव के पांच लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। गिरिजा हर बार दिवाली पर घर आता था। इस बार उसकी गांव आने की तैयारी थी। मां भी उसके इंतजार में थी, लेकिन अचानक इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें