फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार और शुक्रवार छोटे किसानों के नाम

Wed, 06 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गेहूं खरीद के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुक्रवार जिलाधिकारी ने लघु व सीमांत किसानों के लिए तय कर दिए हैं। इन दोनों दिनों में क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों का प्राथमिकता के आधार पर गेहूं खरीदा जाएगा। इसका लाभ जिले के अस्सी फीसदी किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


एक हेक्टेअर से कम भूमि वाले किसान सीमांत व दो हेक्टेअर तक भूमि वाले लघु कृषक की श्रेणी में आते हैं। जबकि, दो हेक्टेअर से अधिक भूमि वाले किसान वृहद श्रेणी में आते हैं। जिले के तीन लाख बाइस हजार किसानों में अस्सी फीसदी लघु व सीमांत किसान हैं। इन किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर तय दिवसों में प्राथमिकता से लिया जाएगा। बाद में वृहद किसानों को मौका मिलेगा। हालांकि, छोटे किसान अन्य दिवसों में भी गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। जबकि, बड़े किसानों को उक्त दो दिवसों में भी बिक्री का मौका दिया जाएगा, लेेकिन उनका गेहूं छोटे किसानों की खरीद पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

मालूम हो कि बड़े किसान क्रय केंद्रों पर ज्यादा अनाज लेेकर आते हैं, जिसकी खरीद प्रक्रिया में काफी समय लगता है। जबकि, छोटे किसानों के पास कम अनाज होता है, बावजूद उन्हें इसकी बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ जाता है। ऐसे में तमाम छोटे किसान बाजार की ओर रुख कर लेते हैं, जहां उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। छोटे कृषकों को इस असुविधा से बचाने के लिए उक्त दो दिन उनके लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


76 हजार मीट्रिक टन खरीद का मिला लक्ष्य
झांसी। शासन ने जिले को 76 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। हालांकि, कृषि की विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह लक्ष्य पूरा हो पाना मुश्किल दिख रहा है। मालूम हो कि जिले में पिछले साल भी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। लक्ष्य 57 हजार के सापेक्ष 49 हजार मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें