फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: इतिहास में सर्वाधिक गर्म रहा मंगलवार, 132 सालों में पहली बार इतना पहुंचा पारा

Tue, 28 May 2024 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी सब बेहाल हैं। आलम यह है कि गर्मी आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मंगलवार को गर्मी ने 132 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
झांसी में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मई की गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। जिले का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

विज्ञापन

132 सालों में मई में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब झांसी में अधिकतम तापमान इतना अधिक पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 1984 में झांसी का अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। उसके बाद 1998 में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तीसरी बार ऐसा मौका आया, जब अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं, मंगलवार को गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है।

आगरा में भी कहर ढा रही गर्मी

आगरा में गर्मी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का पारा सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर था। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मंगलवार को यहां 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

47 डिग्री के साथ मथुरा-वृंदावन व एटा दूसरे स्थान पर रहे। कासगंज में 45.6 डिग्री, फिरोजाबाद में 45 व मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। तपते बुदेलखंड में भीषण गर्मी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन चित्रकूट, दो महोबा और एक-एक हमीरपुर और औरैया के हैं।

यहां गर्मी को लेकर रेड अलर्ट
गाजियाबाद, गौतमबद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके में भीषण लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

रातें भी गर्म
प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री से 31.8 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, 30 मई से तापमान में बदलाव शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें