फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की दोपहर मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटी मार गया। दोपहर तकरीबन तीन बजे अचानक आंधी चलने लगी और इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश आधे घंटे से अधिक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो - तीन दिन मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही, जिससे वातावरण में गर्माहट रही। लेकिन, दोपहर तकरीबन तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी चलने लगी और इसके साथ बारिश शुरू हो हुई। तकरीबन आधा घंटे तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान घने बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार तक मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं। धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें