फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: ला नीना लुढ़काएगा पारा, दिसंबर में बारिश के आसार, पांच डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

Fri, 28 Nov 2025 10:25 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ला नीना के चलते मध्य दिसंबर से झांसी में कड़ाके की ठंडक शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। इसके साथ ही औसत से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
ला नीना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ला नीना के चलते मध्य दिसंबर से झांसी में कड़ाके की ठंडक शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। इसके साथ ही औसत से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


झांसी में अभी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि ला नीना एक मौसम पैटर्न है। अरब सागर से इसकी शुरुआत दिसंबर के पहले हफ्ते में होने के आसार हैं। उसके बाद 15 दिसंबर तक इसका असर बुंदेलखंड में देखने को मिल सकता है। फिर झांसी के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। अभी तक जो न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, वो लुढ़ककर पांच डिग्री तक आ सकता है। अधिकतम पारा भी 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उन्होंने बताया कि ला नीना के चलते दिसंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश भी देखने को मिल सकती है।

वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें