फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम की तल्खी बरकरार, गर्मी से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को भी मौसम की तल्खी बरकरार रही। तीखी धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम के इस मिजाज से उमस बढ़ी रही, जिससे लोगों का हाल बेहाल बना रहा।
विज्ञापन

जून की तरह जुलाई में भी अब तक मानसून निराश ही कर रहा है। जून में औसत 89.3 मिमी बारिश की जगह सिर्फ 55 मिमी बारिश ही हुई थी। जबकि, इससे पहले मौसम विभाग की ओर से मानसून का शानदार आगाज होने की संभावना जताई गई थी। जुलाई में भी अब तक निराशाजनक स्थिति ही बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जरूर झमाझम बारिश हुई थी। 10 मिमी पानी गिरा था। लेकिन, इसके बाद शुक्रवार और शनिवार सूखे ही गुजर गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस मिजाज से गर्मी बढ़ी रही, इससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घर के बाहर और अंदर, सभी जगह लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें