झांसी। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गेहूं खरीद के नाम पर हो रही कालाबाजारी की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच एसआईटी से कराने के लिए कहा है।
डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि सागर के सिरोहा से पांच ट्रकों में 959 बोरे गेहूं बरामद किए गए। जो कि प्रदेश के ललितपुर जिले के हैं। जिससे साफ है कि गेहूं की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक से बरामद बोरों पर एफसीआई की मुहर लगी हुई है। अभी कुछ ही ट्रक पकड़े गए हैं, ऐसे में संभव है कि प्रदेश में तमाम जगहों पर ऐसे ही कालाबाजारी की जा रही हो। इसमेें राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों का शामिल होना भी संभव है। साथ ही ललितपुर से सागर तक ट्रकों के जाने से स्पष्ट है कि इसमें पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका है। उन्होंने मामले का वीडियो देते हुए मामले की एसआईटी और ईओडब्ल्यू से जांच कराने की मांग की है।