फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज समेत 12 सरकारी विभागों का रोका जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। महानगर के कई बड़े सरकारी विभागों पर जलसंस्थान का लाखों रुपये बकाया है। अब बकाया जमा न करने पर विभाग इन संस्थानों की पेयजल सप्लाई रोकेगा। अगर यह बिल जमा नहीं करेंगे तो आरसी भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जलसंस्थान राजस्व वसूली के क्रम में लगातार अभियान चला रहा है। अभी तक यह जनता से ही बिल वसूली कर रहा था, लेकिन अब सरकारी विभागों पर भी निगाह टेड़ी कर ली है। विभाग द्वारा 12 बड़े संस्थान चिंह्ति किए गए हैं, जिन्होंने सालों से बकाया जमा नहीं किया है। अभी इन संस्थानों को नोटिस भेजे गए हैं। अगर यह 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करते हैं तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से आरसी भेजकर बिल वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। उधर, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक सरकारी व गैर सरकारी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। अगर यह बिल जमा नहीं करते हैं तो उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

इन विभागों पर इतना है बकाया

प्रधानाचार्य महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय झांसी पर लगभग 45.91 लाख, अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड झांसी पर 1.18 करोड़, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय पर 92.77 लाख, अधिशासी अभियंता केंद्रीय कार्यालय लघु सिंचाई विभाग पर 54.48 लाख, प्राचार्य वीरागंना महारानी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पर 74.25 लाख, निदेशक बुंदेलखंड अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिक संस्थान पर 32 लाख, अध्यक्ष जिला परिषद पर 63.38 लाख, कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पर 2.09 करोड़, कुलसचिव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर 68.18 लाख, प्रबंधक एफसीआई गोदाम पर 7.73 लाख, सचिव मंडी समिति पर 19.71 लाख, सचिव कृषि उत्पादन समिति पर 15.53 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें