फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहीं भर सकीं पानी की टंकियां, जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली गुल रहने से कई इलाकों के ओवरहैड टैंक नहीं भर सके जिससे शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन भी जलापूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


तीन दिन तक शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के शहर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। जिससे शहर के ज्यादतर इलाकों में जल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली की स्थिति में कुछ सुधार हुआ लेकिन आवाजाही बनी रही। जिससे ओवरहैड टैंक पूरी तरह से नहीं भर सके। टैंक नहीं भरने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। टंकियां नहीं भर पाने के कारण नरसिंह राव टोरिया, नई बस्ती, मुकरयाना, बिसात खाना, उनाव गेट, अलीगोल, मेवातीपुरा, तलैया, छनियापुरा, कपूर टेकरी, खुशीपुरा, तालपुरा, एबट मार्केट, मिशन कंपाउंड, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, सीपरी बाजार सहित कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली की आवाजाही के चलते कई ओवरहैड टैंक नहीं भर सके। जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें