फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोगों की प्यास बुझाने के लिए भेजे गए पानी के टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जरुरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी टैंकरों की संख्या : चेयरमैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजलग्रस्त मोहल्लों में पानी के टैंकरों से जलापूर्ति शुरू हो गई है, जो लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। गर्मी की वजह से जलस्तर नीचे खिसक गया है। पानी की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका एवं आधिशासी अधिकारी निर्दोष सिंह द्वारा पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों को नगर की पेयजल समस्या से अवगत कराया था तथा नगर में टैंकर चलवाने की मांग की थी। नगर पंचायत द्वारा भेजी गई समस्या को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया तथा जल संस्थान को पेयजलग्रस्त मोहल्लों में टैंकरों द्वारा जलापूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने बताया कि अभी चार टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। आगामी समय में यदि आवश्यकता पड़ती है तो और टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी। नगरवासियों के समक्ष पीने के पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। अभी भी नगर के तमाम मोहल्लों में पानी की समस्या है। गर्मियों के समय ज्यादा हो जाती है। बताते चले कि मुख्य बाजार एवं उसके किनारे मुहल्ला लाड़गंज, मध्य लाड़गंज, गंज पश्चिमी एवं उत्तरी सहित अन्य क्षेत्रों में आज भी पानी की समस्या बनी हुई है। यहां पानी की लाइनें तो पहले से ही डली हैं लेकिन अंतिम छोर होने के कारण इन लाइनों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं तथा दूरदराज जाकर पानी की व्यवस्था बनाते हैं। टैंकर शुरू होने से लोगों को इस गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




जलापूर्ति में बाधा बन रही बिजली की कमी : चेयरमैन

नगर पंचायत की अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने बताया कि जलापूर्ति में बिजली की कमी बाधा बन रही है। बिजली की कमी से बोरिंग पंप हाउस आदि की मोटरें पर्याप्त समय नहीं चल पा रही हैं तथा टैंकरों के भरने में भी विद्युत की कमी अवरोधक है। बताया गया कि जहां से टैंकर भरे जाते हैं, वहां जिस फीडर से बिजली आती है। अवरोध उत्पन्न होता है पर्याप्त मात्रा में बिजली न रहने से टैंकर भरे जाने में विलंब होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय पेयजलग्रस्त मुहल्लों में टैंकर लगभग 50 चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें