फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंटर कनेक्शन कार्य के चलते कई मोहल्लों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जेल चौराहे स्थित फीडर मेन से स्काई टावर (मल्टी स्टोरी बिल्डिंग) को जोड़ने के लिए इंटर कनेक्शन का काम कराया जाएगा। इसके चलते कई मोहल्लों में तीन दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम अफसरों के मुताबिक तीन दिन के बाद आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी।
जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड शाखा की ओर से स्काई टावर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए जेल चौराहे स्थित फीडर मेन से इंटर कनेक्शन किया जाना है। जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी के मुताबिक यह काम शुक्रवार से आरंभ होकर रविवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शनिवार से भगवंतपुरा, सिमराहा, भट्टागांव, तालपुरा, सागर गेट, बड़ा गांव गेट बाहर, मेडिकल कॉलेज और पिछोर-करगुवां जी के आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों को पानी देने के लिए जल संस्थान की झांसी शाखा को मेडिकल कॉलेज और करगुवां में बराठा बेसिन से जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है हालांकि कई तालपुरा, सागर गेट, बड़ागांव गेट बाहर समेत कई मोहल्लों में शुक्रवार को भी पानी नहीं आया। इस वजह से इन मोहल्लों में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें