फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छनियापुरा में दो टंकियों से होती आपूर्ति, फिर भी कई घरों में नहीं पहुंचता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 45 छनियापुरा में पिछले तीन महीने से पानी की समस्या है। मोहल्ले की खास बात यह है कि यहां पर दो - दो टंकियों से पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन इसके बाद भी मोहल्ले के कई घरों के नलों में पानी नहीं आता है। मोहल्लेवासी मजबूरन हैंडपंप से पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पुराने मोहल्लों में से एक छनियापुरा की आबादी लगभग पांच हजार हैै। इसमें अंदर ओरछा गेट मोहल्ला भी शामिल है। यहां पर पानी की पाइपलाइन बिछी है। मोहल्ले में खुशीपुरा और सागर गेट में बनी टंकियों से जलापूर्ति होती है। कभी इस मोहल्ले में भरपूर पानी आता था। घर की दूसरी मंजिल तक पानी पहुंच जाता था। लेकिन अब आबादी बढ़ने और पानी की खपत बढ़ जाने के कारण मोहल्ले में पानी की किल्लत होने लगी है। स्थिति यह है कि दो - दो दिन पानी नहीं आता है। यदि आता भी है तो कई घरों में पानी नहीं पहुंचता है। कुछ लोगों ने पानी के लिए पाइपलाइन के समानांतर गड्ढे खोद लिए हैं, ताकि पानी मिल सके। लेकिन इसके बाद भी कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। जलसंस्थान इसके लिए प्रेशर कम आने को बताता है। स्थानीय लोग कहते है कि बिल सभी से नियमित लिया जा रहा है लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा है।
तीन महीने हो गए पानी की बहुत परेशानी है। आधे मोहल्ले में पानी आता है और आधा मोहल्ला पानी के लिए तरस रहा है। जलसंस्थान में कई बाद शिकायत कर चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। - रीता
विज्ञापन

नलों में पानी नहीं आने के कारण हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। इतनी गर्मी पड़ रही है, ऐसे में हैंडपंप चलाने में दिक्कत होती है। कम से कम गर्मियों में विभाग को पानी की ओर ध्यान देना चाहिए। - ताजबानो
बहुत परेशानी हो रही है। पानी के लिए गड्ढा भी खोदा गया था, ताकि लाइन का पानी आ सके। इसमें भी कोई फायदा नहीं हुआ। पानी के कारण कूलर भी ढंग से नहीं चला पा रहे हैं। - अकीला बेगम
दो- दो टंकियां होने के बाद भी पानी की समस्या है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। वहां से जवाब आया कि एक महीने में समाधान हो जाएगा। तब से लेकर अब तक कुछ नहीं हुआ। - मोहम्मद इरफान
वार्ड में पानी की समस्या के समाधान के लिए बहुत लिखा पढ़ी करी। अधिकारियों से मिले लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। तीन महीने से मोहल्ले वाले पानी के लिए परेशान हैं। - अब्दुल जाबिर, पार्षद
विज्ञापन

छनियापुरा में पानी की नियमित आपूर्ति होती है। यदि कहीं पर दिक्कत आ रही है तो उसे दिखवाकर लाइन दुरुस्त करा देंगे। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें