फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाका बिसातखाना में पानी की किल्लत

विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाके बिसात खाना में बैरिके‌डिंग लगी होने से पानी के टैंकर नही पहुंच पाने से लोगों को हो
विज्ञापन
झांसी। महानगर के हॉटस्पॉट इलाका बिसातखाना में पानी की किल्लत हो गई है। इलाके में चारों ओर बैरिकेडिंग लगी होने के कारण पानी के टैंकर भी नही पहुंच पा रहे हैं। जिसके चलते इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही शहर भर के कई इलाकों में भूजल स्तर नीचे चला गया है। जिसके चलते जगह-जगह पानी की परेशानी हो गई है। वहीं, कोराना संक्रमित मरीज मिलने के कारण बिसातखाना को हॉटस्पॉट घोषित कर इलाके को सील कर चारों ओर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। क्षेत्र में लगे अधिकतर हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है व घरों में लगे अधिकतर बोरिंगों में भी पानी कम ही आ रहा है। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें