फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पानी इतना गंदा कि नहा के गंदे हो जा रहे लोग, 10 से ज्यादा मोहल्ले प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर के 10 से ज्यादा मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पीले पानी की आपूर्ति हुई। ऐसे में महानगर के हजारों लोगों को साफ पानी का इंतजाम करने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पेयजल की वजह से पीना तो दूर, नहाना तक नहीं हो पाया है। मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ा। वहीं, हैंडपंपों पर कतार लगानी पड़ी।



खंडेराव गेट और नरसिंह राव टौरिया स्थित जल संस्थान की टंकी से नरसिंह राव टौरिया, झारखड़िया, लक्ष्मणगंज, नरिया बाजार, गणेश बाजार, चंद्रशेखर आजाद, इतवारी गंज, दरीगरान, बजरिया मोहल्ला, नईबस्ती, गनपत खिड़की समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह पीले पानी की आपूर्ति हुई। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जल संस्थान के अफसरों से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


वहीं, जल संस्थान के अफसरों के मुताबिक, टंकी से मोहल्लों तक जाने वाली पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से पीला और बदबूदार पानी आ रहा है। इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।



बातचीत

नलों से गंदा और पीला पानी आया। ऐसे में सुबह पानी नहीं भरा गया है। अब हैंडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं। - दीपक रावत, बजरिया मोहल्ला



पानी में पीलेपन के साथ बदबू भी आई है। इसके चलते खरीदकर पानी लाना पड़ा है। - राजेंद्र प्रसाद, नरसिंह राव टौरिया

सुबह नलों से इतना पीला पानी आया है कि पीना तो दूर नहाने तक में उपयोग नहीं कर पाए। - नीतू कुशवाहा, नईबस्ती



पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। - भारती ओझा, गनपत खिड़की

बॉक्स

-



पानी की हो रही बर्बादी

एक तरफ झांसी के कई इलाकों में पानी का संकट रहता है तो वहीं प्रमोद पेट्रोल पंप से सिंचाई विभाग के कार्यालय के आसपास पाइपलाइन में लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। ये रास्ता ऐसा है, जहां से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कई दिनों से यहां पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन




वर्जन

- महानगर के कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायत आई है। संबंधित अवर अभियंताओं को इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए थे। जल्द लोगों तक साफ और स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। - प्रदीप जादौन, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें